- Advertisement -spot_img
HomeSocialहरियाणा में पत्रकारों के लिए जल्द बनेगी पॉलिसी : अमित आर्य

हरियाणा में पत्रकारों के लिए जल्द बनेगी पॉलिसी : अमित आर्य

- Advertisement -spot_img


फरीदाबाद: हरियाणा में पत्रकारों के लिए जल्द ही नई पॉलिसी बनने जा रही है। इस पॉलिसी का लाभ हरियाणा के सोशल मीडिया कर्मियों को भी मिलने वाला है। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने शुक्रवार को हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब के सैकड़ों पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई। अमित आर्य ने कहा कि अभी तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काम करने वाले पत्रकारों के लिए कोई पॉलिसी नहीं है, जिसके चलते उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मगर, माननीय मुख्यमंत्री के प्रयासों से हरियाणा में समस्त सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के लिए नई पॉलिसी बनने जा रही है। इस पॉलिसी के तहत सोशल मीडिया के पत्रकारों को भी मान्यता प्रदान की जाएगी। इसके लिए मापदंड निर्धारित किए जाएंगे और उन मापदंडों को पूरा करने वाले सोशल मीडिया कर्मियों को सरकार द्वारा मान्यता दी जाएगी। उन्होंने आए हुए मीडिया कर्मियों को अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करने के साथ साथ उनको अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों की जानकारी भी दी। श्री अमित आर्य ने कहा कि सोशल मीडिया का दौर बहुत तेजी से फैलाव कर रहा है, मगर इसमें उतनी ही जरूरत है सावधानी बरतने की।


हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब लगभग 50 से अधिक सदस्य शुक्रवार को मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य से मिले और मीडिया कर्मियों की तमाम समस्याएं उनके समक्ष रखी। श्री अमित आर्य ने हरियाणा मीडिया वेबसाइट क्लब को जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री से उनकी मांगों को लेकर मिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पिछले 2 वर्षों में रनीमेडे वेलफेयर क्लब द्वारा किए गए कार्यों एवं उनके प्रयासों की सराहना भी की। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब के नवनियुक्त प्रधान किशोर शर्मा एवं जिला कमेटी के समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राकेश देव, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष राकेश देव,प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह, प्रधान किशोर शर्मा, जिला उपप्रधान कृष्ण कौशिक, यशपाल सिंह, रामरतन, विनोद कुमार,आर.के गुप्ता,महासचिव भगवत दयाल कौशिक,जिला सचिव रूपेश देव,जिला सह सचिव मीनू मिश्रा, देव चौधरी, लाल सिंह ,प्रचार सचिव: सत्यपाल सिंह एवं दीपक भाटिया
जिला महिला अध्यक्ष दीपा मिश्रा,सदस्य मधु एवं राजकुमार पुष्पेंद्र राजपूत, विकास कालिया सहित हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब की जिला कमेटी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here