
फरीदाबाद : वॉर्ड 25 के निवर्तमान पार्षद गीता रिक्सवाल भाजपा नेता ओमप्रकाश रेक्सवाल ने छठ महापर्व के शुभ अवसर पर क्षेत्र के सैकडों छठ घाटों का दौरा किया तथा छट महापर्व के मौक़े पर नहर पार की कोलोनियों में छट घाटों पर जाकर क्षेत्र की जनता को बधाई व शुभकामनाएँ दी और छट मैया का आशीर्वाद लिया ।

बता दे कि क्षेत्र में पूर्वांचल के लोग काफी तादात में रहते है, जो हर साल छठ पर्व को बड़े ही धूम धाम से मनाते है और क्षेत्रीय नेता, समाज सेवी तथा कॉलोनियों रहने वाले अन्य लोग सहयोगी बनकर छठ पर्व के मौके पर पूजा में भाग लेते है। छठ पर्व की खासी मान्यता है। कॉलोनियों में अस्थाई घाट बनाकर छठ पर्व का आयोजन किया जाता है। वॉर्ड 25 के निवर्तमान पार्षद गीता राक्सवाल और उनके पति ओमप्रकाश रेक्सवाल पिछले दो बार के लगातार पार्षद रहे है हर साल छठ पर्व के मौके पर सैकडों अस्थाई घाटों की व्यवथा कर छठ पर्व में शामिल होते रहे है, इस बार भी भाजपा नेता ओमप्रकाश रेक्सवाल ने कॉलोनियों में सैकडों घाटों की व्यवस्था कर पूर्वांचल वासियों के लिए सहयोग किया तथा घाटों पर जाकर छठ पर्व करने वाले सभी लोगो को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
भाजपा नेता रेक्सवाल ने पूर्वांचल वासियों के मान सम्मान के साथ हर मदद का भरोसा दिया। निवर्तमान पार्षद गीता रेक्सवाल ने वृत रखने वाली महिलाओं की उनके लगन और कड़ी तपस्या रूपी व्रत के प्रीति गहरी आस्था की तारीफ की तथा अपने परिवार की भांति सम्मान और हर सहायता क्या भरोसा दिया। निवर्तमान पार्षद गीता रेक्सवाल का कहना था की हमेशा पूर्वांचल वासियों का उन्हें साथ मिला है और आगे भी सहयोग और साथ मिलता रहेगा, हम हमेशा पूर्वांचल व प्रवासियों के साथ परिवार के सदस्यों की भांति सदेव साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने भी सभी क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता रेक्सवाल के साथ मुख्य रूप से विजयपाल प्रधान जी, चौबे जी, कृष्ण कुमार, राजेश, विजय, विकास, मंजू देवी, बीना, दीपा आदि मौजूद रहे।

