6.3 C
New York
Tuesday, March 28, 2023

Buy now

spot_img

वार्ड 26 की निवर्तमान पार्षद सोमलता रावत भड़ाना तथा भाजपा नेता रवि कांत ने मनाई छठ।

फरीदाबाद : दिल्ली एनसीआर के समीप फरीदाबाद के क्षेत्र नगर निगम वार्ड 26 में सूर्य देव की उपासना के लिए मनाया जाने वाला छठ पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष की भांति इस बार भी वार्ड 26 में छठ पर्व बड़े ही हर्षोलाश से मनाया गया।

राष्ट्रीय राजधानी से सटे फरीदाबाद के इस क्षेत्र में पूर्वांचल के लोगो की संख्या बहुत अधिक है जिसके कारण छठ महापर्व को लेकर स्थानीय लोगो में भी उत्साह का माहौल रहा है तथा क्षेत्रीय नेता, समाजसेवी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है।

वॉर्ड 26 के निवर्तमान पार्षद सोमलता भड़ाना खुद इस त्योहार को धूमधाम से मानती है। हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रीमती सोमलता रावत भड़ाना ने वृत रखकर छठ पर्व की अटूट आस्था के अपने वार्ड के पूर्वांचल परिवारों के साथ छठ पर्व मनाया। श्रीमती सोमलता रावत भड़ाना ने अपने पति भाजपा नेता रविकांत भड़ाना के साथ सूर्यदेव को अर्क देकर अपना व्रत खोला तथा छठ महापर्व पर अपने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देकर उनके सफल और खुशहाल जीवन की कामना की। श्रीमती सोमलता रावत भड़ाना ने बताया की राजनीति में रहते हुए भी पिछले 5 सालों से लगातार क्षेत्र वासियों विशेषकर पूर्वांचल से आए परिवारों की मदद की है और आगे करते रहेंगे। भाजपा नेता रविकांत भड़ाना का कहना है कि उन्हें हमेशा क्षेत्र की जनता (जिनमे सबसे ज्यादा पूर्वांचल के प्रवासी है) का साथ और आशीर्वाद मिलता रहा है,

भाजपा नेता तथा निवर्तमान पार्षद सोमलता रावत भड़ाना के पति रविकांत भड़ाना ने आज छठ पर्व पर ओम एनक्लेव, जगमाल एनक्लेव, गणपति कॉलोनी, विनय नगर, रोशन नगर, दीपावली कॉलोनी, सहित करीब 100 छठ पर पर जाकर छठ माई का आशीर्वाद लिया तथा सदैव वार्ड 26 की समस्त जनता पर मां का आशीर्वाद बना रहे और सभी भाई-बहन स्वस्थ रहें रात दिन तरक्की करते रहे की भावना से कामना की।

आपको बता दे कि श्रीमती सोमलता रावत भड़ाना एक बार फिर वार्ड 26 से पार्षद पद के चुनावों की तैयारी कर रही है, राजनीति में उनकी खासी रुचि है जिसे रावत जन सेवा मानती है, क्षेत्र की जनता की सेवा उनके लिए सर्वोपरि है। इसी लिए छठ घाट के महापर्व पर उन्होंने अपने निजी खर्च से करीब 100 छठ घाटों की व्यवस्था की थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,751FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles