प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाला नगर निगम के क्लर्क को स्टेट विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया क्लर्क ओल्ड फरीदाबाद जोन में कार्यरत था। इसने शिकायकर्ता का प्राॅपर्टी टैक्स करीब 13 लाख रुपए बना रखा था। उसे कम करने के लिए एक लाख रुपए की डिमांड की थी। सौदा 50 हजार में तय हुआ था।
जानकारी के अनुसार स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी निवासी खलीकुर रहमान का प्रॉपर्टी व सीवर पानी का टैक्स काफी से बकाया था। उन्होंने जब पता कि तो ज्ञात हुआ कि कुल टैक्स करीब 13 लाख रुपए का है। उन्होंने इसके लिए ओल्ड फरीदाबाद जोन में डीलिंग क्लर्क कन्हैयालाल से संपर्क किया। कन्हैया लाल ने टैक्स को कम करने के लिए एक लाख की डिमांड की और कहा कि टैक्स 13 लाख से कम कर दिया जाएगा। शिकाकर्ता 50 हजार रुपए में सौदा तय कर लिया। इसी दौरान विजिलेंस टीम को सूचना दी। बुधवार को स्टेट विजिलेंस के एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने टीम बनाकर क्लर्क को पकड़ने की योजना बनाई। शिकायतकर्ता निगम पहुंचकर जैसे ही क्लर्क कन्हैयालाल को पैसे दिए, इशारा मिलते ही विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर लिया है। स्टेट विजिलेंस आरोपी से पूछताछ कर रही है।