- Advertisement -spot_img
HomeCrime Faridabadरिटायर्ड फौजी ने देसी कट्टे से पत्नी को गोली मारकर किया...


रिटायर्ड फौजी ने देसी कट्टे से पत्नी को गोली मारकर किया घायल, चांदपुर पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

- Advertisement -spot_img




फरीदाबाद- डीसीपी बल्लबगढ़ श्री कुशल सिंह के द्वारा आपराध में संलिप्त आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी चांदपुर इंचार्ज तुषाकांत की टीम ने अपनी पत्नी पर अवैध देसी कट्टे से हमला कर घायल करने वाले आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जिदेन्द्र बल्लबगढ़ के गांव शाहांजापुर का रहने वाला है। आरोपी वर्तमान में बल्लबगढ सेक्टर-3 में भगत सिंह कॉलोनी में रहता है। आरोपी अभी वर्ष 2022 अप्रैल में फौज से रिटायर्ड हुआ था। आरोपी, पत्नी से विवाद के चलते पिछले 3 साल से अलग रहता था। आरोपी को दो लडकी है जो उसकी पत्नी के साथ शाहांजापुर गांव में ही रहती है। आरोपी ने 21 अगस्त की रात करीब 1.30 बजे देसी कट्टे से हमला कर अपनी पत्नी को सिर व हाथ में गोली मार कर घायल कर दिया था। पीडिता की शिकायत पर थाना छायंसा में अवैध हथियार से हमला कर जान से मारने की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस टीम ने चौकी के एरिया से गिरफ्तर कर लिया है। आरोपी से लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, 6 जिंदा रौंद, मोबाईल फोन और वारदात में प्रयोग गाडी स्फिट बरामद कर ली गई है।

आरोपी से वारदात में प्रयोग देसी कट्टे की बरामदगी के लिए तथा मामले में पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here