
आज दिनांक 23.01.2023 को लघु सचिवालय पलवल में कुछ कर्मचारियों के समय पर ना आने की सूचना पर श्री राजेंद्र कुमार उप निरीक्षक व सतबीर सिंह उप निरीक्षक मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद व गुप्तचर इकाई पलवल की सयुक्त टीम द्वारा लघु सचिवालय पलवल में स्थित जिला समाज कल्याण व तहसील कार्यालय व सरल केन्द्र पलवल का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण विभाग पलवल में कुल 10 कर्मचारी तैनात पाये गए, जिनमें 5 स्थाई व 5 अस्थाई कर्मचारी है। उपरोक्त कुल 10 कर्मचारियों में से 3 कर्मचारी 9.15 बजे दिन से पहले कार्यालय में हाजरी आये मिले, 5 कर्मचारी 9.15 से 9.36 बजे तक कार्यालय में हाजिर आये व 1 महिला कर्मचारी सी.सी.एल. अवकाश पर मिली तथा 1 अस्थाई कर्मचारी मंजीत सिंह दोपहर तक अवकाश पर होने की सूचना थी, लेकिन इसकी कोई लिखित दरखास्त कार्यालय में नही मिली।
तहसील कार्यालय पलवल व सरल केन्द्र में कुल 27 कर्मचारी तैनात है मिले, जिनमें से तहसील कार्यालय में तैनात 7 कर्मचारी स्थाई तथा सरल केन्द्र में 20 कर्मचारी अस्थाई तौर पर नियुक्त है। कुल 27 कर्मचारियों में से 9 कर्मचारी समय 9.15 बजे दिन से पहले, 6 कर्मचारी समय 9.15 बजे दिन से 9.30 बजे दिन तक, 6 कर्मचारी समय 9.30 बजे दिन से 10.00 बजे दिन तक, 4 कर्मचारी 10.00 बजे के बाद कार्यालय में हाजिर आने पाये गए तथा 2 अस्थाई कर्मचारी गैर हाजरी मिले।
नोट:- इस दौरान उपरोक्त कार्यालयों में लगे हुए सभी सी.सी.टी.वी. कैमरे सही प्रकार से कार्य करते हुए मिले है। इस दौरान आम लोगों से भी बातचीत की गई, जिनका कहना था कि सरकार ने जब से कार्यालयों का कार्य ऑनलाइन किया है तब से आम लोगों को काफी सुविधा हो गई है। इस प्रकार के औचक निरीक्षण होते रहने चाहिए, ताकि सरकारी कर्मचारी समय से कार्यालय में आये और ठीक से अपना कार्य करे।