फरीदाबाद: नगर निगम फरीदाबाद में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला दहन करेगी। राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को रावण कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को मेघनाथ तथा नगर निगम को कुंभकरण के पुतलों से अलंकृत कर उनका दहन किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के प्रवासी नेता संतोष यादव कहना है की शहर में उक्त नेताओं के सहयोग और संरक्षण में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है। भ्रष्टाचारियों को बचाने के काम किया जा रहा है। नाली सड़क सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और नगर निगम कुंभकरण की नीद सोया है। दूसरी तरफ भ्रष्टाचारियों के बचाने का काम अपने पद और सरकार सत्ता के मद में मदहोश रावण की तरह अंहकारी राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भ्रष्टाचारियों के आका बने हुए है। कांग्रेस के विधायक नीरज शर्मा रावण के छोटे भाई मेघनाथ की तरह मंत्री जी के समर्थन में उनके एजेंडे पर काम कर रहे है।

बता दे की 5 तारीख सुबह 10 बजे नगला रोड भड़ाना चौक वार्ड 8 में दशहरा के दिन इन तीनों के पुतले जलाए जाएंगे। रावण के पुतले पर मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, मेघनाथ के पुतले पर कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा तथा नगर कुंभकरण के पुतले पर नगर निगम का नाम लिख कर पुतलों को जलाया जाएगा। आप नेता यादव ने कहा कि भारत में दशहरा वाले दिन अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार पर सभी भारतवासी बुराई को नष्ट कर अच्छाई के लिए संकल्पित होते है, इसीलिए भ्रष्टाचार रूपी बुराई को खत्म करने का यह सबसे खास और उचित दिन है। हम सभी कार्यक्रम में समल्लित होकर भ्रष्टाचार रूपी बुराई को शहर से खत्म करने की कसम खाए।