
कल दिनांक 16 फरवरी 2023 को गुप्त सूचना मिली कि मुकेश कुमार, सन्त नगर स्थित राशन डिपो होल्डर द्वारा सरकारी राशन को पात्र व्यक्तियों को न बांटकर स्थानीय बाजार में बेचा हुआ है।
इस सूचना के आधार पर राजेन्द्र कुमार उप निरीक्षक, प्र.सि. बृजेश कुमार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता द्वारा श्री उदय सिंह व संदीप उप निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग NIT फरीदाबाद के साथ संयुक्त रूप से मुकेश कुमार के राशन डिपो को चेक किया गया जो बंद मिला। काफी तलाश के बाद भी राशन डिपो होल्डर नही मिल सका तो डिपो के माल की सुरक्षा सुनिश्चित करके डिपो होल्डर को सूचित किया गया, जिस पर आज दिनांक 17-02-2023 को पुनः उक्त राशन डिपो को चेक किया गया। मौका पर पड़ताल पर ज्ञात हुआ कि इस राशन डिपो के साथ रमेश कुमार राशन डिपो होल्डर तथा पंकज कुमार राशन डिपो होल्डर की भी अटैचमेंट की हुई है। मुकेश कुमार राशन डिपो होल्डर की मौजूदगी में राशन डिपो पर मौजूद सरकारी राशन को चेक करने पर पाया कि यहां पर 30 क्विंटल बाजरा, 114 क्विंटल गेहूं तथा 1.5 क्विंटल चीनी निर्धारित स्टॉक से कम पाई गई। जिससे प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि राशन डिपो होल्डर मुकेश द्वारा सरकारी राशन को पात्र व्यक्तियों को न बांटकर कालाबाजारी की हुई है।
जिसके खिलाफ श्री उदय सिंह उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद की शिकायत पर स्थानीय पुलिस थाना सेक्टर 17 फरीदाबाद में आपराधिक अभियोग अंकित कराया जा रहा है।