दिनांक 5 जनवरी 2023 को गुप्तचर इकाई, एन. आई. टी. फरीदाबाद द्वारा गुप्त सूचना दी गई कि बल्लबगढ़ से सोहना रोड पर जीवन नगर पार्ट-2, इलाका थाना मुजेसर में शराब के ठेके की छत पर एक अवैध अहाता चल रहा है। यदि आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मौका पर रेड की जाए तो अवैध अहाते का भंडाफोड़ हो सकता है।

प्राप्त सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार व उप निरीक्षक सतवीर सिंह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा श्री धीरेंद्र सिंह आबकारी निरीक्षक, आबकारी विभाग फरीदाबाद तथा स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से उपरोक्त अहाते को चेक किया गया।
आबकारी निरीक्षक द्वारा अहाता संचालक आबिद से इस स्थान पर अहाता चलाए जाने वाले वैध लाइसेंस की मांग की गई जो पेश नहीं कर सका जिसने बताया कि वह यह अहाता जुल्फिकार नामक व्यक्ति व्यक्ति के कहने पर चला रहा है जिसको ₹85000 प्रतिमाह किराया अदा कर रहा है जुल्फिकार ने उसे यह भी बताया था कि आहता राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त है जिस पर सरकार से मान्यता प्राप्त अहाता का बोर्ड भी लगाया हुआ है। क्योंकि यह अहाता वैध शराब की दुकान लाइसेंसी राजकुमार यादव जोन नंबर 24 की छत के ऊपर चलाया जा रहा था, इसलिए आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर आबिद जुल्फिकार व मै. राजकुमार यादव फर्म के खिलाफ थाना मुजेसर में आपराधिक अभियोग अंकित कराया जा रहा है।