
फरीदाबाद- आज सुबह 9:00 बजे पीड़ित पक्ष ने थाने में आकर लड़ाई झगड़े की सूचना दी। सूचना पर थाना के ड्यूटी अफसर सहायक उप निरीक्षक हरकेश अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने तुरंत घायलों को सरकारी गाड़ी के माध्यम से बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें वृद्ध महिला बीरोबाई (70) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। मृतक महिला के लड़के बग्गा सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि दोनों पक्षों में आवारा सांड को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें पीड़ित पक्ष बीरोबाई, खजान सिंह, जसवंत सिंह और बग्गा सिंह और दूसरे पक्ष को चोट आई है। जिनको इलाज के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। मृतक महिला की लड़के की शिकायत पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराने के बाद नाश को परिजनों के हवाले किया जाएगा। मामले में तफ्तीश जारी है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता।